लोकजन टुडे: कार्तिक बिष्ट: रामनगर: रामनगर के पीरुमदारा में एक महिला की हत्या हुई है। पुलिस का शक उसके पति पर ही है। जो हत्या के बाद से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कीर्ति कुंज में रहने अंजलि बिष्ट का शव उसके ही बैडरुम में पडोसियों को पडा मिला है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब सवा साल पहले हुई थी। जिसकी एक छोटी बच्ची भी है। मामले में पुलिस मृतका की सास को पूछताछ कर रही है।