देहरादून।।
कोरोना वायरस से चल रही जंग में हजारों लोग कर रहे मदद।।
तमाम एनजीओ और समाज सेवी भी उतरे मैदान में।।
राशन,सैनिटाइजर और मास्क करवा रहे उपलब्ध।।
स्वस्तिक सेवा सोसाइटी ने भी मदद को बढ़ाए हाँथ।।
घर पर ही बनाए जा रहे है कॉटन के मास्क।।
गरीब महिलाओं को लॉक डाउन में दे रहे रोजगार।।
सोसायटी संचालिका सुनीता के मुताबिक 5 हजार मास्क बंटवाने का लक्ष्य।।
अस्पतालों,गरीब परिवारों तक पुलिस की मदद से पहुंचाने का प्रयास।।
जी हाँ किसी ने सही कहा है कि अगर मन मे जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नही है ऐसा ही कुछ दून के बसंतविहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाले में रहने वाली NGO संचालिका सुनीता पांडेय ने कर दिखाया है जो अपनी सोसायटी के सदस्यों की मदद से कोरोना की लड़ाई में योगदान दे रही है इतना ही नही सुनीता न केवल कोरोना से बचाव के लिए मास्क बनवा रही है बल्कि दर्जनों महिलाओं को रोजगार भी दिया है जो महिलाएं मास्क बना कर सोसायटी को दे रही है उन्हें उसके एवज में पैसा भी दिया जा रहा है स्वस्तिक सेवा सोसायटी की संचालिका सुनीता के मुताबिक उन्होंने पहले चरण में पाँच हजार मास्क बना कर बंटवाने का लक्ष्य रखा है जो कि स्थानीय पुलिस थाना बसंतविहार की मदद से जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा…वही लोकजन टुडे ऐसी महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है.जो विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार और देश हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है