माँ ने किया मानवता को शर्मसार,नवजात शिशु को फेका झाड़ियों में,पुलिस ने नवजात को करवाया अस्पताल में भर्ती,परिजनों की तलाश जारी…
Share your love
देहरादून।।
एक माँ ने किया मानवता को शर्मसार।।।
झाड़ियों में फेका नवजात शिशु।।
स्थानीय चीता पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल।।
नवजात शिशु के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस।।
सहसपुर थाना क्षेत्र का है मामला।।
जी हाँ राजधानी के सहसपुर इलाके में आज झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मिला है.. बच्चे के रोने की आवाज सुन कर सहसपुर थानें की गस्त कर रही चीता पुलिस द्वारा बच्चे को उठा कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया.. जहाँ नवजात का उपचार चल रहा है.. लेकिन सवाल ये है कि भारत सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को पूरा करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद आम परिवार क्यों जागरूक नही है.. तो वही नवजात शिशु के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही न हो पाना भी एक बड़ी वजह नजर आ रही है.. यही कारण है कि देश भर के कई इलाकों में आज भी लड़की को अभिशाप ही समझा जा रहा है.. जबकि केंद्र सरकार लगातार बेटी बेटा एक समान का नारा दे जागरूकता फैलाने का काम कर रही है.. तो आखिर कहा कमी रही जो आज भी पुरानी मानसिकता में लोग जी रहे है.. और बेटी को अपना दुश्मन समझते है बरहाल ये अपराध के साथ ही मानवता को भी शर्मसार करने वाली घटना भी है.. जिस पर पुलिस और प्रशासन को सख्त कारवाई करने की जरूरत है.. ताकि बेटियों को बोझ समझने वालों पर कानूनी कार्यवाही कर बेटियों को जीवन सुरक्षित किया जा सके…
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com