जिला कांग्रेस महामंत्री भुवन चंद्र पाडे ने कहा कि भाजपाई लोकतंत्र की सीढ़ी से चढ़े और देश में तानाशाही पर उतर आए।
मुकेश कुमार/ लोकजन टुडे/ लालकुआं।
लालकुआं – उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओर गृहमंत्री देश की समस्याओं के समाधान की बात की जगह सिर्फ पाकिस्तान व मुसलमान बोल बोलकर देश में भ्रम फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत व धार्मिक मतभेद फैला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार जा रही है। इसके जाने के दिन आ गए हैं। तथा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र में विकास की अनदेखी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्या आज भी बनी हुई है विधानसभा क्षेत्र के लोग परेशान हैं। विकास के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाईपास, बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे फाटक, आपातकाल अस्पताल की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा कि इनके ना होने से क्षेत्र की जनता परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही काग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा की विकास विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे ।