कुलदीप रावत
पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है राजधानी देहरादून द्रोणनगरी महाशिवरात्रि के रंग में सराबोर हो गई। शिवालयों के साथ शहर के तमाम मंदिर बम-बम भोले और हर-हर महादेव जैसे जयकारों से गूंज उठे।वही प्रदेश के दौरे पर आये केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने देहरादून के श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।वही जनरल वीके सिंह ने देशवासियो को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।