संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने की आत्महत्या!

Share your love

 

रिपोर्ट मुकेश बछेती

लोकजन टुडे पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के अंतर्गत पैठाणी थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है मृतक महिला टीला गांव में रहने वाली थी जिस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है हालांकि प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। मृतक विवाहिता की उम्र 20 बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सरिता की जेठानी ने सरिता को घर के भीतर लटके दुपटे के सहारे देखा। ये नजारा देख घबराए परिजनों ने आनन फानन में सरिता को उतार कर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि सरिता का 6 माह पूर्व में ही मनोज से विवाह हुआ था। मृतक का पति इस दौरान घर पर नहीं था वह देहरादून में नोकरी करता है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पिता गुलाब लाल की ओर से तहरीर दी गई है पुलिस आगे की जांच में जुटी है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया है। थाना प्रभारी पैठाणी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में मृतक महिला के पिता की ओर से तहरीर दी गई है पुलिस जांच में जुट गयी है उन्होंने बताया कि अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मृत महिला ने आत्महत्या क्यों की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *