

संवाददाता- सैयद मशकूर
सहारनपुर | पिछली 17 मई को थाना नागल क्षेत्र के ताजपुरा के जंगलों में मिले प्रेमी युगल के शव का खुलासा करते हुए पुलिस पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मृतक बेटी का पिता राजेश ही निकला बेटी व उसके प्रेमी का कातिल | पूरा मामला सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र का है जहां बीते दिनों ताजपुरा के जंगलों में एक प्रेमी युगल का गोली लगा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था| जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी |जिसके बाद आज नागल पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई और प्रेमी युगल के कातिल राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
इस पूरे मामले में सहारनपुर जिला एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बीते दिनों थाना नागल क्षेत्र के गढ़ी गांव व ताजपुरा गांव के बीच में जंगलों में एक प्रेमी युगल का शव मिला था | इन दोनों के सीने में बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी | इस पूरे मामले में लोगों ने उसको आत्महत्या की सूरत देने की कोशिश की थी |जिसके बाद हम लोगों द्वारा एक स्पेशल टीम को गठित कर वर्क आउट करना शुरू किया |इस पूरे मामले में मृतक लड़के के पिता की तरफ से तहरीर दी गई थी किसी ने उनके लड़के को किसी ने मार दिया है | इनकी तहरीर पर 302 आईपीसी में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया था| इसी संबंध में अब नागल पुलिस को सफलता हासिल हुई और इस पूरे मामले में लड़की के पिता राजेश को गिरफ्तार किया है| पूछताछ में राजेश ने बताया कि लड़का उनकी बेटी से मिलने रात में घर आया था जिसके बाद लड़की के घरवालों ने जब उसे देख लिया तो दोनों भाग गए तो लड़की के पिता राजेश ने उनका पीछा कर लड़की को घर आने के लिए कहा लेकिन लड़की ने मना कर दिया तो गुस्से में लड़की के पिता ने लड़की को गोली मार दी जिसके बाद लड़के ने कहा मुझे भी गोली मार दो तो लड़की के पिता ने उस लड़के को भी गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई |