ऋषिकेश में जानवरों के अवशेष मिलने से वन विभाग में हड़कंप

Share your love

 

 

आज ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में राजाजी राष्ट्रीय पार्क की सीमा से सटे बीटल्स आश्रम मर्हिष योगी की तपस्थल के पास कई वन्य जीवों के अवशेष बिखरे मिले है। जानवरों के अवशेष मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने  जंगली जानवरों के अवशेषों को अपने कब्जे में लिया  और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है स्थानीय वन अधिकारी इस बात से कुछ भी कहने से बच रहे है। वही राजाजी निदेशक वन संरक्षक पी के पात्रो का कहना है कि हमने इन अवशेषों की जॉच के आदेश दिये है। तभी पता लग सकता है कि यह किन जानवरों के है।लेकिन सवाल यह भी उठता है कि आश्रम से 20 मीटर की दूरी पर वन चौकी होने के बावजूद इतनी भारी मात्रा में वन्य जीवों के अवशेष कहां से आये। आपको बता दे कि इन जंगलों में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बड़ा सवाल यह उठता है आखिर आश्रम और वन चौकी के नजदीक वन्य जीव यह जानवर डीकंपोज हो रहे थे और आश्रम और वन विभाग को भनक तक नहीं लगी फ़िलहाल वन विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *