गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए यात्रियों का पहला दल रवाना

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया: ऋषिकेशः अक्षय तृतीया के दिन मंगलवार को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। ऋषिकेश से 4 बसों में 124 यात्रियों का दल रविवार को ऋषिकेश बस टर्मिनल कंपाउंड से रवाना हुआ। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के माध्यम से 4 बसों में हैदराबाद आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के दल को रोटेशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश रागढ़ ने पूजा अर्चना के पश्चात माल्यार्पण कर यहां से रवाना किया। पंडित हरि कृष्ण उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का तिलक किया। श्रद्धालुओं ने जय बद्री जय केदार का उद्घोष किया।संयुक्त रोटेशन की ओर से संचालक मंडल सदस्य प्यार सिंह गुनसोला, नवीन रमोला, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, बृज भानु प्रकाश गिरी, सुधीर रतूड़ी,आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *