“चाचा बतोला स्पेशल” ऐ मेरी सरकार तेरी कनिका कपूर!

Share your love

साकेंतिक

“व्यंग” चाचा बतोला… ऐ मेरी सरकार तेरी कनिका कपूर ने कोरोना बम दे मारा हैं 

 

 

 

 नोट: चाचा बतोला एक व्यंग है यह लेखक एक काल्पनिक कथा है जिसका समाज में किसी भी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है पाठकों के मनोरंजन का साधन मात्र है..

मेरी सरकार तेरी कनिका कपूर.. अरे चाचा आजकल एक नारा बड़े जोर शोर से उत्तराखंड की गलियों में दौड़ रहा है.. अबे क्या बके है सुबह-सुबह ते मेरी समझ में ना आ रहा.. प्रकाशे तू भी ना..  कुछ भी बस… 

साकेंतिक

अरे चाचा मैं ही सब कुछ यह खबर किसी के पास ना मिलेगी तुझे गली-गली में नारा है ऐ मेरी सरकार तेरी कनिका कपूर ने कोरोना बम दे मारा हैं  कमाल कर दिया.. कोरोना बम भी दे मारा..और ब्लास्ट भी किया और मुकदमा भी नहीं हुआ.. अबे पहले यह बताओ कनिका कपूर उत्तराखंड में आई कब… अबे प्रकाश से यों तो बहुत गजब हो गया आपकी तो उसका शो भी ना देख पाने के… अरे चाचा सुन तो ले पूरी बात भी तो सुना कर.. अबे प्रकाशे पहले मेरी सुन उसके धौरे(नज़दीक)भी ना चल आ जाइए उसके करोना हुआ था.. अरे चाचा सुन तो ले मैं क्या कह रहा.. चल बता क्या कह रहा तू… अरे चाचा यू मुंबई वाली कनिका कपूर ना है… यों  कौन सी कनिका कपूर बन गई जो यहां के धूमधाम मचा गई.. अरे चाचा यू लोकल की कनिका कपूर बन गई है इसको चाहने वाले भी करोड़ों में है… इसी ने बाबा त्रिदेव और उसकी टीम के लोगों को कोरोना करो ना कर दिया रातों की नींद उड़ा दी दिन का चैन उड़ा दिया सपने में भी सबके ये ही कनिका कपूर आ रही है दिन रात बस उसी का ख्याल है… तभी चाचा अपने भतीजे प्रकाशे से पूछते हैं… अबे हीरोइन से भी सुंदर है क्या यू कनिका कपूर..?  अरे चाचा पूछे मत यूं है बीमारी और वह भी कोरोना बीमारी.. जिसने चपेट लिए अपने चंगुल में बीसियों त्रिदेव बाबा के आलराउंडर.. अभी प्रकाशे यूं बता अपना बाबा त्रिदेव भी लपेट लिया… चाचा लगे तो कुछ ऐसा ही.. अबकी बाबा त्रिदेव का नंबर लग गया… अबे नहीं ऐसा नहीं हो सकता.. अपना बाबा त्रिदेव बड़ा कलाकार हैं तो सुन ले मेरी भी अपना त्रिदेव बाबा इस कनिका को छोड़ने का नहीं इसका भूत उतार देगा.. इसका नाश कर देगा.. तुझे पता नहीं जिसने भी बाबा त्रिदेव की कुर्सी की तरफ आंख उठाई तुझे पता नहीं वह कहां गया.. देखिए कोरोना- कोरोना किस-किस को होगा… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *