पैठाणी थाना इंचार्ज रविंद्र सिंह  के द्वारा गैंगस्टर हेमंत को किया गया गिरफ्तार

Share your love

 

कुलदीप रावत

 

 



 

 

LokJan Today: पौड़ी गढ़वाल के पैठणी थाना क्षेत्र के पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है काफी लंबे समय से वांछित चल रहे हैं गैंगस्टर हेमंत और उसके साथी को पैठाणी थाना इंचार्ज रविंद्र सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे इनके खिलाफ पौड़ी गढ़वाल के थलीसैण थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना पैठाणी थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह को दी गई थी थानाध्यक्ष पैठाणी रविंद्र सिंह के द्वारा इस संबंध में मुखबिर  का जाल फैलाया गया था जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी हेमंत और उसके एक साथी को पैठाणी थानाध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है आरोपी हिम्मत और उसके साथी पहाड़ों में नशीला पदार्थ की तस्करी करते हैं

थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अबैध गांजा की तस्करी करते हुए वर्ष 2019 में गिरफ्तार हुए थे। अबैध गांजा तस्करी में लिप्त होने के कारण अभियोग उक्त पंजिकृत हुआ था। मुखविर खास की सूचना प्राप्त हुई कि वही दोनों व्यक्ति आज भी किसी अबैध कार्य हेतु आने प्रतीत होते हैं तथा दोनों पौड़ी और पाबों आ रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर  पुलिस टीम की नियुक्ति करते हुए गिरफ्तारी प्रयास पर दोनों आरोपियों को ऐजेंसी चौक पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण को गैंगस्टर एक्ट के अभियोग होने के कारण न्यायिक रिमांड हेतु गैंगस्टर कोर्ट देहरादून ले जाया जाएगा। 



अभियोग–अ0सं0-05/2019 1—धारा 8/20 N.D.P.S act थाना थलीसैण
2—मु0अ0सं0-04/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना थलीसैण।

————पुलिस टीम—-
1—थानाध्यक्ष पैठाणी रविन्द्र सिंह
2—उ0नि0 लोहित कुल थाना पैठाणी
3—हे0का0 हरेंद्र सिंह थाना पैठाणी
4– का0 हरीश जमलोकी थाना पैठाणी
5—का0 मानवेन्द्र सुमन थाना पैठाणी
आरोपीगण को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना पैठाणी ले जाया जा रहा है।

आरोपियों के नाम व पता—–
1- हेमन्त सिंह पुत्र श्री खानचंद नि0 हरतला थाना सिविल लाइन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र–48 वर्ष करीब।
2-कामेंद्र सिंह पुत्र श्री रामपाल नि0 खेड़ा थाना नौगामा सादात जिला अमरोहा उ0प्र0।उम्र करीब–28 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *