पौड़ी जिले का पहला सीसीसी सेंटर कल से होगा शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर
Share your love
संवाददाता-मुकेश बछेती
पौड़ी| पौड़ी जिले के पहले कोविड केअर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है| इसमें पौड़ी जिले के 8 ब्लॉकों में आने वाले पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा। पौड़ी से 6 किलोमीटर दूर स्थित नर्सिंग कॉलेज की बिल्डिंग को प्रशासन ने सीसीसी सेंटर के रूप में ले लिया है| इसमे लगभग ढाई सौ से अधिक कोविड मरीज़ों को रखने की व्यवस्था की गई है| यह पौड़ी जिले का पहला कोविड सेंटर है | जिसको आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है| इसमें मरीज़ों के लिए खाने पीने की व्यवस्था के साथ-साथ टी०वी० ओर Wi-Fi की व्यवस्था भी की गई है|
https://youtu.be/o_6PZ_8wDSchttps://youtu.be/YpluVvgJG-M
पौड़ी जिलाधिकारी ने आज कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण किया| उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कोटद्वार ओर श्रीनगर में सीसीसी सेंटर बनाये जा रहे है| इन सेंटरो में भी कोविड पेसेंटो को रखने की व्यवस्था की जाएगी। एसीएमओ रमेश कुँवर ने बताया कि सीसीसी सेंटर में समस्त स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है| समस्त स्टाफ को आज ट्रेनिंग भी दी जा रही है| इसके बाद से सभी स्टांप सीसीसी सेंटर पर अपनी सेवाएं देने लगेंगे। समस्त स्टाफ की रहने की व्यवस्था भी सीसीसी सेंटर में ही की गई है। जिससे कोविड पेशेंट को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो पाए। इसके साथ ही कोविड पेशेंट को तनाव से दूर रखने के लिए उनकी प्रतिदिन काउंसिलिंग भी व्यवस्था भी यहां पर की गई है
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com