ब्रेकिंग! दून में तटरक्षक का पहला भर्ती केंद्रः सीएम

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून। कुआँवाल में भारतीय तटरक्षक भर्ती केंद्र का हुआ शिलान्यास। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शिलान्यास। कहा देश मे पहला भर्ती केंद्र खुलने से राज्य का बढ़ा मान। राज्य के युवाओं को मिलेगा रोजगार। सैन्यधाम की परिकल्पना हुई पूरी। यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा फायदा। इससे पहले डीजी कोस्टगार्ड राजेन्द्र सिंह ने केंद्र के खुलने के फायदे बताए।कहा कि रैबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव रखा था। आज इसे मुकाम पर पहुंच दिया है।कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा, अनिता ममगाईं, कोस्टगार्ड के महानिरीक्षक धीर शर्मा। उप महानिरीक्षक मुकेश पुरोहित समेत अन्य मौजूद रहे।
जन्मदिन पर दिया राज्य को तोहफा।


कोस्टगार्ड के महानिदेशक राजेन्द्र सिंह का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ने कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र जन्मदिन पर राज्य को तोहफे के रूप में दिया है।
साल में दो बार भर्ती
कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र में एक साल में दो बार भर्ती होगी। इस दौरान एक से डेढ़ हजार युवओं को भर्ती किया जाएगा। चार राज्यों के युवा भर्ती में भाग ले सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *