सुनिए वीडियो:- भ्रूण हत्या के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

Share your love

आखिर क्यों भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोली भ्रूण हत्याओं के लिए महिलाएं हैं जिम्मेदार,

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी ने भ्रूण हत्याओं के लिए जिम्मेदार खुद महिलाओं को बताया है राजकुमारी गिरी ने बताया कि भ्रूण हत्या के लिए जितने दोषी भ्रूण हत्या करवाने वाले होते हैं उससे कहीं ज्यादा दोषी वह महिलाएं होती हैं जिनके पेट में भ्रूण पल रहा होता है।

लगातार शहर में बढ़ती भ्रूण हत्या के मामले को लेकर एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनी राजकुमारी गिरी ने बताया कि पति सास के साथ ही वह मां भी जिम्मेदार है जिसके पेट में भ्रूण पल रहा होता है महिलाओं को भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और जमकर लड़ाई लड़नी चाहिए क्योंकि आजकल लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी अपने वंश और कुल का नाम रोशन कर रही हैं।

यही नहीं राजकुमारी गिरी ने बताया कि वह लगातार भ्रूण हत्या को लेकर जिला प्रशासन से लगातार ऐसे स्थानों पर कार्यवाही करने के लिए बात करती रहती हैं जहां उन्हें भ्रूण हत्या की शिकायत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *