केदारनाथ आपदा में गुमशुदा हुए नर कंकालो को खोजने के लिए 10 टीमें गठित
Share your love
रिपोर्ट: करन सहगल
देहरादून: अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उत्तराखण्ड शासन के आदेश के अनुपालन के क्रम में वर्ष 2013 में केदारनाथ धाम में आयी आपदा में गुमशुदा हुये लोगो के मृत शरीर/नर कंकाल खोजे जाने हेतु टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद रुद्रप्रयाग को 10 टीमें गठित कर गूगल मैप के आधार सभी सम्भावित मार्गो पर सर्च ऑपरेशन चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सर्च ऑपरेशन टीम द्वारा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही/परिणाम के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बताया कि चलाये जाने वाले सर्च ऑपरेशन की प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही की मॉनेटरिंग पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वंय की जायेगी।
सर्च ऑपरेशन टीम हेतु प्रत्येक टीम में 1 उ.नि. 2 कां., 2 कां. एस.डी.आर.एफ. से नियुक्त किये गये हैं। वर्ष 2013 में आयी आपदा में मृतक/लापता हुये व्यक्तियों के सम्बन्ध में कुल 1840 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा कुल 3886 व्यक्ति गुमशुदा पाये गये हैं।
वर्ष 2013 से विभिन्न सर्च अभियान के दौरान अब तक 699 शव/नर कंकाल बरामद किये जा चुके हैं।जिनमें से 18 का डी.एन.ए. सैम्पलों का मिलान हो चुका है तथा 11 शवो की शिनाख्त की जा चुकी है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com