17 जनवरी राशिफल: देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….

Share your love

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आप कोई खास डील फाइनल कर सकते हैं। आज के दिन आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आज आपको मंगल उत्‍सव में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपके सम्‍मान में भी इजाफा होगा। परिवार के लोग आपकी बात को तवज्‍जो देंगे।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए उत्‍साह से भरा होगा। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा करने का आज मौका मिल सकता है और इससे आपको सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और स्थान परिवर्तन की योजना आज सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा और मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी रचनात्‍मक है। कोई क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वह करने को मिलेगा। इसके साथ ही आज के दिन आप थोड़ा सा रिलैक्‍स भी महसूस करेंगे। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करेंगे।

कर्क: आपके लिए आज का दिन काफी सुखद और काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात के वक्‍त विवाह आदि कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह: आज के दिन आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे और धर्म अध्यात्म के मामले में भी आपको रुचि पैदा होगी। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात को आपके मन के मुताबिक कार्य होंगे। शाम का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या: आज के दिन आपको सभी मामलों में थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में और भी सुधार होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल रहेगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज आप काफी हद तक अपने आप से ही सुलझा लेंगे। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में परिवार और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। आप बिना वजह के विवाद में न पड़ें और अपने क्रोध पर काबू करें।

वृश्चिक: आज रुपये-पैसे के लिहाज से आपका दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यशील रहें और अपने परिवार का सहयोग करें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज व्‍यापारियों के लिए भी लाभ और मुनाफे वाला दिन है।

धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। आपको कोई भी डील साइन करने में थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठा सकते हैं, लेकिन सोचसमझकर ही कोई फैसला लें। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर: भाग्‍य के लिहाज से आज का दिन सामान्‍य है और आपको चारों ओर से सफलता प्राप्‍त होगी। साझीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों को ध्यान रखें। कई सारे काम एक साथ न फैलाएं।

कुंभ: आज आपको सेहत के प्रति विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। परिवार के लोगों से आज आपको कोई जरूरी मदद मिल सकती है। आज आपका रुका हुआ पैसा फिर से मिल सकता है।

मीन: आज का दिन शुभ है और व्‍यापार में तरक्‍की होगी। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।