18 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का दूसरा दिन…

Share your love

मेष: मेष राशि के जातक छुट्टी का सही उपयोग मनोरंजन के लिए करेंगे। कामकाज से संबंधित नए आइडिया भविष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पारिवारिक सौहार्द्र मन को सुकून देने वाला रहेगा। रुपए-पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृषभ: वृष राशि के जातकों का सारा ध्यान सुख सुविधाओं व संसाधनों को एकत्रित करने पर रहेगा। घर को सजाने संवारने पर भी धन खर्च करने का योग बनता है। घर में मांगलिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुपए-पैसों से संबंधित चली आ रही मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी। देवी मां की अनुकंपा आप पर रहेगी।

मिथुन: मिथुन राशि को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पढ़ रही है, जिसकी वजह से कुछ जातकों के मन में नौकरी के परिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं। आज नई नौकरी तलाशने में सारा समय सोशल मीडिया पर बिताएंगे। वित्तीय दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, पुराने निवेश से प्राप्त धन का का उपयोग जरूरी सुविधाएं जुटाने पर करेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों की इच्छा पूर्ति का दिन है। काफी समय से लंबित इच्छाएं आज आपकी पूरी हो जाएंगी। स्वतंत्र रूप से आपको कार्य करना पसंद है इसलिए किसी और की दखलअंदाजी आप बर्दाश्त नहीं करेंगे। रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर मॉडर्न सोच के साथ कार्य करेंगे। धन का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातक पूरे लगन से अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।परंपरागत काम के बजाय नए तरीके अपनाएंगे और सफल रहेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करके नए संबंध बनाएंगे। जिन से तरक्की की नहीं राह मिलेगी। वित्तीय मामलों में मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। उम्मीद से ज्यादा प्राप्तियां होंगी।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो क‍ि बहुत उपयोगी सिद्ध नहीं होंगी। आपको भाग्य का सहयोग भी बहुत ज्यादा नहीं मिल रहा है इसलिए सोच समझकर रिस्क लेने वाले कार्य करें। रुपए- पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है, संचित धन का उपयोग ही धन खर्च के लिए करना पड़ सकता है।

तुला: तुला राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों से बातचीत का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। बातचीत से कोई ना कोई रास्ता निकल आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है, पर‍िवारीजनों से धन प्राप्ति की संभावना भी बनती है।

वृश्चिक: वृश्चिक जातकों के ल‍िए आज का द‍िन बहुत संभलकर रहने का दिन है। फिजूल के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। पुरानी साझेदारी में भी कोई मुश्किलें आ सकती हैं। सोच-समझकर धन खर्च करना आज आपके हित में रहेगा। बेवजह की वस्तु पर धन खर्च का योग बनता है।

धनु: धनु राशि के जातकों के शत्रु उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपने रोजाना के काम को बहुत ध्यान से करेंगे ताकि कोई चूक ना हो जाए। वित्तीय मामलों में अच्छा दिन है। पुराना कर्ज भी चुका पाएंगे। चापलूस लोग आपका लाभ ना लेने पाए इस बात का भी ध्यान रखें।

मकर: मकर राशि के जातकों के कामकाज में भ्रम की स्थिति रहेगी। बाधाओं की वजह से समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। अपने कार्य करने के तरीके पर पुनर्विचार करना और उसे बेहतर बनाने के प्रयास करना जरूरी रहेगा।आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है, खर्चे बहुत अधिक होने की वजह से परेशान रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का सारा ध्यान अपने और अपने परिवार को सुरक्षा तथा सुख सुविधाएं देने पर रहेगा। परिवार का साथ मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार साबित होगा। आर्थिक लिहाज से समय आपके पक्ष में है। धन को प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान भी बन सकता है।

मीन: मीन राशि के जातक सोशल मीडिया का प्रयोग अपने काम के प्रचार-प्रसार पर करेंगे। कुछ जातकों के यात्रा के योग भी बन जाते हैं। आपकी कलात्मक तथा कल्पनाशक्ति की बदौलत नए आईडिया मिलेंगे जो कि कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। सैर-सपाटा पर धन खर्च हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *