29 अक्टूबर राशिफल: जानें आर्थिक ल‍िहाज से आज किन राशियों के ल‍िए शुभ है द‍िन

Share your love

मेष: मेष राशि के जातक आज पूरा दिन काम में व्यस्त रहेंगे। पुराने अटके हुए जोखिम पूर्ण कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा करने में आप कामयाब रहेंगे। ‌हालांकि इस सबके बीच अपनों का सहयोग ना मिलने का मलाल भी रहेगा। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृषभ: वृष राशि के जातकों का ध्यान कामकाज के साथ मौज-मस्ती की तरफ भी रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ के आसार बनते हैं।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक काम के दबाव से परेशान रहेंगे। एकाग्रता की कमी रहेगी। जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। व्यर्थ समय बर्बाद करने की अपेक्षा काम पर फोकस करेंगे। तभी सफलता मिलने की संभावना बनती है। धन प्राप्ति की राह में बाधाएं रहेगी।

कर्क: कर्क राशि के जातक मानसिक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे‌। नकारात्मक विचारों की अधिकता की वजह से मन परेशान रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर व्यथित होने की बजाय दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेंगे तो प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए विपरीत परिस्थितियां लाभकारी बनने वाली है। दिन की शुरुआत में मानसिक कष्ट रहेगा, जो शाम तक आते-आते प्रसन्नता में बदल जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक सहयोग से धन प्राप्ति की संभावनाएं बनती है।

कन्या: कन्या राशि के जातक अपना अधिकांश समय किसी नए प्रॉडक्‍ट के उत्पाद पर लगाएंगे। साझेदारी के काम में सफलता मिलने की संभावना बनती है। दोनों ही साझेदारों के लिए लाभ की स्थितियां बनती हुई दिखाई दे रही हैं। अन्य सभी लोगों के लिए भी आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

तुला: तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन है। कामकाज को पूरा करने का तनाव रह सकता है, परंतु सफलता मान सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला समय है। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचना चाहिए। मतिभ्रम हो सकता है। अति आत्मविश्वास मुश्किल का सबब बन सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है विभिन्न मौकों पर अपनी उपयोगिता साबित करनी पड़ सकती है।

धनु: धनु राशि के जातकों की सोच संकीर्ण रहेगी। पुराने तौर-तरीकों को उपयोग कर ही अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। परंतु नई विचारधारा व तकनीक का उपयोग समय की मांग है इसलिए अपनी विचारधारा को परिवर्तित करने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से द‍िन अच्छा रहेगा। पुराना निवेश भी धन प्रदायक बनेगा।

मकर: मकर राशि के जातकों के सामने मुश्किल परिस्थितियों आ सकती हैं। जिसका सामना वह डटकर करेंगे और अपने कार्य करने के तौर-तरीकों में निखार ला पाएंगे। आर्थिक लिहाज से आपकी मेहनत का फल तुरंत आपको प्राप्त हो जाएगा। यात्रा का योग बनता है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र धन प्राप्ति के लिए बहुत ही सहायक बन रहे हैं। अति आत्मविश्वास व अहंकार आपके लिए नुकसान का सबब बन सकता है जो आपकी छवि को धूमिल कर सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव को कम करने के लिए वाणी की सौम्यता बनाए रखें ।

मीन: मीन राशि के जातकों के मन में अधीरता रहेगी। हालांकि कामकाज को समय पर और इच्छा के अनुरूप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपकी सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय उपयुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *