एसएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी पाया गया कोरोना संक्रमित
Share your love
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
पौड़ी: पौड़ी जनपद मुख्यालय स्थित एसएसपी कार्यालय को बुुधवार को आधे दिन के लिए बंद कर दिया गया। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। एतिहात के तौर पर मुख्यालय को दो बजे बंद कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के पीआरओ प्रद्युम्न नेगी ने बताया कि अब मुख्यालय गुरुवार को खुलेगा। बुधवार को एसएसपी कार्यालय के अभियोजन सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिस पर यहां तैनात अन्य पुलिसकर्मियों का भी कोरोना सैंपल लिया गया है।
पीआरओ प्रद्युम्न नेगी ने बताया कि एतिहात के तौर पर पूरे मुख्यालय भवन को सैनेटाइज कर लिया गया है। साथ ही दो बजे बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। बताया कि यहां तैनात अन्य 10 पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित पुलिसकर्मी को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com