रिपोर्ट: सलमान मलिक
रूड़की: रुड़की की झबरेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की समस्या स्थानीय लोगो के लिए एक बड़ी मुसीबत का सबब बन चुकी है। स्थानीय लोगो ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत अधिकारियों से गुहार भी लगाई लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो पाया। जिसके चलते लोगो को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। नगर पंचायत चैयरमैन का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
आपको बता दे झबरेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग झूज रहे है। स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर भरा गंदा पानी मुसीबत का सबब बन चुका है। लोगो को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है इसी रास्ते मे कब्रिस्तान भी है। यदि किसी मय्यत को कब्रिस्तान दफन के लिए ले जाना पड़ता है तो या तो उसके लिए वाहन करना पड़ता है या फिर कई किलो मीटर घूमकर आना पड़ता है। कई बार इस समस्या से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नही हो पाया।
नगर पंचायत के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र का कहना है कि इस समस्या का टेम्परेली समाधान किया गया है लेकिन परमानेंट समाधान के लिए बजट की आवश्यकता है जिसको लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जल्द ही इस जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
