आखिर क्यों 70 साल के बुजुर्ग ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत

देहरादून ब्रेकिंग

राजधानी देहरादून के बलबीर रोड पर एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। बेट जैसे आकार की रॉड से सिर पर वार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

 

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के द्वारा टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या की वजह घरेलू क्लेश बताया जा रहा है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

साथ ही बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही है

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की आरोपी राम सिंह बलबीर रोड के देना बैंक के पास बंद टिक्की की ठेली लगाता है ठेली लगाने वाले राम सिंह उम्र 70 वर्ष के आसपास है  अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया।

आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है।

पुलिस द्वारा बताया गया

*प्रेस नोट :- कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून*

दिनांक 05-09-2022 की रात्रि को थाना डालनवाला को एक डेथ मेमो कोरनेशन अस्पताल से प्राप्त हुआ, जिसमें अवगत कराया गया कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया है, जिसके शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। इस सूचना पर थाने से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय कर्मचारी गणों के राजकीय अस्पताल में गए तो मालूम हुआ कि एक महिला उषा देवी पत्नी राम सिंह निवासी बलवीर रोड डालनवाला को अस्पताल लाया गया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। मृतका उषा की मृत्यु के संबंध में उसके पति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रथम दृष्टया पूछताछ में आनाकानी करते हुए किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया गया, जिसके उपरांत मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय पहुँचे, जिनकी उपस्थित में स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ की गई व तत्पश्चात राम सिंह को उसके घर ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तो राम सिंह द्वारा बताया गया कि उसकी शादी उषा देवी (उम्र 53 वर्ष) से 03 वर्ष पूर्व हुई थी तथा संपत्ति विवाद को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था, कल रात्रि में भी संपत्ति विवाद को लेकर उनका झगड़ा हुआ था और इसके चलते उसके द्वारा सोते समय अपनी पत्नी से सिर पर क्रिकेट के बल्ले से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके उपरांत क्रिकेट बल्ले को छत पर छिपाकर उसके द्वारा मृतका उषा के शव को 108 के माध्यम से कोरनेशन अस्पताल ले जाया गया था। जिसके उपरांत पार्षद निखिल कुमार पुत्र राम सिंह निवासी 07 संजय कॉलोनी डालनवाला द्वारा उषा देवी की राम सिंह द्वारा सिर पर बल्ले से प्रहार कर हत्या करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना डालनवाला पर दिया गया, जिसके आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0 238/2022 धारा 302 भा0द0वि का अभियोग पंजीकृत करते हुए राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना प्रचलित है।

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.