आखिर क्यों उत्तराखंड में यहां लोगों ने किया कूड़े के ढेर पर योग…!
Share your love
हल्द्वानी: 21 जून 2021 को पूरा विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां लोग साफ-सुथरी जगहों पर योग करके अपने मन और मस्तिष्क को स्वस्थ करने में लगे हुए है। तो वहीं हल्द्वानी में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लाखों टन कूड़े के ढेर में योग करने को मजबूर हैं। हल्द्वानी के इंदिरा नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में बड़े पैमाने पर प्रतिदिन कई शहरों का लाखों टन कूड़ा फेंका जाता है और जिसके चलते यहां पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
उसी कूड़े के ढेर पर वनभूलपुरा के कुछ लोग योग करते हुए नजर आ रहे हैं और सरकारी सिस्टम को आईना दिखाने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई प्रकार के योग किए और अपने मन मष्तिक को स्वस्थ रखने की कोशिश की, लेकिन गंदगी से भरे इस कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू में योग करना इतना आसान काम नही है। लोगों का कहना है की जिस जगह पर कूड़े का ढेर है। वहां पर पहले खाली मैदान हुआ करता था, जिसमें बच्चे खेलते थे, लेकिन नगर निगम राज्य सरकार ने इस मैदान में बहुत बड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड बना दिया।
यहां अब रोजाना लाखों टन कूड़ा और गंदगी फेंकी जाती है जिसके चलते लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही है। विगत 8 या 10 सालों में कई मौतें इसके चलते हुई हैं। लोगों का कहना है कि कोविड से लोगों को सांस लेने में इतनी दिक्कत नही रही हो, जितनी इंदिरा नगर के लोग ट्रंचिंग ग्राउंड की गंदगी से निकलने वाली बदबू की वजह से सांस लेने में महसूस करते हैं। सरकारी सिस्टम के खिलाफ आज स्थानीय लोगों मिलकर कूड़े के ढेर पर योग किया ताकि सरकार तक संदेश जा सके कि सिर्फ योग करने से कुछ नही होता आसपास का माहौल को भी अच्छा करना पड़ता है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
