कप्तान श्वेता चौबे ने दिया अल्टीमेटम तो पुलिस ने 4 घंटे में गिरफ्तार किया दुष्कर्म का आरोपी !

0
75
Your browser does not support the video tag.

पौड़ी गढ़वाल

राजस्व पुलिस से ट्रांसफर होने के 4 घंटे के अंदर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस कप्तान पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने दिया था तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम।

दिनांक 22.02.2023 को स्थानीय निवासी सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस क्षेत्र दक्षिणी मौन्दाडस्यूं-3 पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी गयी थी। प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर राजस्व पुलिस क्षेत्र दक्षिणी मौन्दाडस्यूं-3 तहसील सतपुली पर मु0अ0सं0-01/2023, धारा-376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुये मामले को दिनांक *24.02.2023 को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस स्थानातरित* होने के फलस्वरुप विवेचना महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी के सुपुर्द की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी गढ़वाल,  श्वेता चौबे द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीतला को देखते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर *दिनांक 24.02.2023 को ही 04 घंटे के अंदर अभियुक्त* रणजीत सिंह को डांग्यूखाल ओरन्या रिजोर्ट के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
रणजीत (उम्र 56 वर्ष) सिंह पुत्र स्व0 कन्हैया सिंह उर्फ झालू, निवासी – बेरीखाल, तहसील सतपुली।

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 – 01/2023 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो अधिनियम

*पुलिस टीमः-*
1.  लाखन सिंह- थानाध्यक्ष सतपुली
2. महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी
3. मुख्य आरक्षी 109 ना0पु0 संजयपाल सिंह नेगी