किच्छा: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भूल्लर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लालकुआं मे राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक ढंग एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने पर भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने से गुस्साए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के रोडवेज बस स्टैंड से डीडी चौक तक राज्य सरकार का प्रतिकात्मक शव यात्रा निकलते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह नगराध्यक्ष अरूण तनेजा,यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रिजवान अंसारी, यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता फिरदौस सलमानी ,अक्षय बाबा ,सरन पुरेवाल एवं विक्रम कोरंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से कार्य करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है,जो किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठें मुकदमों को जल्द ही वापस नही लिया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगीं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह नगराध्यक्ष अरूण तनेजा,राहुल गांधी बिग्रेड पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा,यूथ कांग्रेस जिला महासचिव रिजवान अंसारी, यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता फिरदौस सलमानी ,अक्षय बाबा ,सरन पुरेवाल, विक्रम कोरंगा,विनोद मौर्या,ऋषि कालरा एवं अन्य लोग मौजूद थे।