केदारनाथ धाम यात्रा हेतु यात्रियों को हैलीकॉप्टर टिकट के झांसे मे लेकर व मोटी रकम ठगने वाला ठग वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार
Share your love
केदारनाथ धाम यात्रा हेतु यात्रियों को हैलीकॉप्टर टिकट के झांसे मे लेकर व मोटी रकम ठगने के मामले मे वेस्ट बंगाल से एक अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ़्तार
गुप्तकाशी थाने पर कोलकाता निवासी दिवेंदु दत्ता ने एक तहरीर दी कि माह मई 2023 में वह जर्मनी से केदारनाथ यात्रा हेतु आये थे और फेसबुक पर केदारनाथ यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर से यात्रा करने सम्बन्धी टिकट बुकिंग के लिए विज्ञापन देखा और दिये गये नम्बर पर हेली टिकट के लिए सम्पर्क किया। सम्पर्क स्थापित होने पर उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को अनिकत उपाध्याय बताते हुए हेली टिकट की बुकिंग के लिए ₹ 48092 अपने खाते मे जमा करवा दिये और जब शिकायत कर्ता गुप्तकाशी हैलीपैड पहुंचे तो कोई टिकट बुक न होने व अपने साथ हुई धोखाधड़ी से आहत होकर थाना गुप्तकाशी पर अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा गम्भीरता से लेते हुए अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह थाना गुप्तकाशी को देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विवेचक ने विवेचना में कॉलिंग नम्बर की सीडीआर, बैंक खाते की डिटेल खंगाली गयी। लाभप्रद जानकारी मिलने पर विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त की धर पकड़ हेतु एक टीम गैर प्रान्त रवाना की गयी। पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए एक अभियुक्त को वेस्ट बंगाल में गिरफ्तार किया गया। जिसे सम्बन्धित स्थानीय मा0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर गुप्तकाशी लाया गया। उक्त अभियुक्त को जनपद के थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त से बरामदगी*
घटना मे प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन,
चार चेक बुक, एक फर्जी स्नातक डिग्री, एक पासपोर्ट, आधार कार्ड
*अभियुक्त का विवरण*
अफताब आलम उर्फ इकबाल उर्फ अनिकत उपाध्याय पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी विष्णुपुर थाना नकोटि, जिला बेगूसराय, बिहार हाल निवास 3/1 गुलाम जिलानी खान रोड़, तोपसिया थाना तिलजला, कोलकाता, वेस्ट बंगाल।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1- उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, थाना गुप्तकाशी।
2- उपनिरीक्षक विजय शैलानी, चौकी प्रभारी, फाटा, थाना गुप्तकाशी।
3- आरक्षी जयप्रकाश चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी।
4- आरक्षी शैलेन्द्र चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से इस वर्ष की प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
*अपील-* जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि अधिकृत वेबसाइट से ही हैलीकॉप्टर टिकट बुक करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हट्सएप पर हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों से बचें। हैलीपैड टिकटों के नाम पर आने वाली कॉल्स को इग्नोर करें, अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com