इस वजह से बबीता फोगाट ने खेल एवं युवा विभाग के उप-निदेशक पद से दिया इस्तीफा..
Share your love
पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा के खेल एवं युवा विभाग में उपनिदेशक पद से ”आवश्यक कारणों”से इस्तीफा दे दिया। फोगाट ने अपना इस्तीफा हरियाणा के खेल और युवा मामलों के विभाग के प्रधान सचिव को भेजा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”उनका इस्तीफा आज प्राप्त हुआ।
अपने इस्तीफा में फोगाट ने कहा कि हाल ही में वह विभाग में आई थीं लेकिन ”आवश्यक कारणों” से वह सरकारी सेवा में बने रहने में अक्षम हैं। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में पूरा समय देना चाहती हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह बीजेपी के लिए सोनीपत के बरोदा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगी।
इस बीच बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा, “आज फिर डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग हरियाणा सरकार में नौकरी से इस्तीफा देकर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी के लिए काम करना चाहती हूं। इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।”
आज फिर डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग हरियाणा सरकार में नौकरी से इस्तीफा देकर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी के लिए काम करना चाहती हूं। इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/89A8X5ODXU
— Babita Phogat (Modi Ka Parivar) (@BabitaPhogat) October 7, 2020
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com