अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को यूपीआई फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है।
SBI ने कहा है कि अगर आपको UPI के जरिए अकाउंट से पैसे डेबिट किए जाने का SMS अलर्ट मिलता है, लेकिन आपके द्वारा किसी प्रकार का कोई डेबिट नहीं किया गया है तो अलर्ट हो जाएं और सबसे पहले UPI सर्विस को बंद कर दें। अलर्ट जारी करते हुए SBI ने ग्राहकों को कुछ सुझाव भी दिए हैं जिनका पालन करने को कहा है।
SBI ने UPI सेवा को बंद करने के लिए जानकारी भी शेयर किया है। बैंक ने कहा कि UPI सेवा को बंद करने के लिए ग्राहक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800111109 पर कॉल कर सकते हैं या फिर आईवीआर नंबर 1800-425-3800 / 1800-11-2211 पर भी कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा https://cms.onlinesbi.sbi.com/cms/ पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही 9223008333 नंबर पर SMS भेज कर शिकायत बता सकते हैं।
Follow these tips and be alert!#CyberCrime #OnlineScam #OnlineFraud #BeSafe #BeAlert pic.twitter.com/xNGQuhacG6
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) February 26, 2021
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
