राफेल लड़ाकू विमान आज भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएंगे। भारतीय वायुसीमा में राफेल लड़ाकू विमानों ने एंट्री ले ली है। यूएई से उड़ान भरने के बाद अब से कुछ देर में ही अंबाला के एयरबेस में राफेल लड़ाकू विमान लैंड करेंगे। अंबाला में विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। फ्रांस की ओर से पांच राफेल लड़ाकू विमानों की खेप भारत को दी गई है, कुल 36 विमानों की डिलीवरी में ये पहली खेप है।
धारा 144 लागू…
करीब डेढ़ दशक के बाद भारतीय वायुसेना में इतनी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किसी लड़ाकू विमान की एंट्री हो रही है और वो भी राफेल जो कि पिछले दो से तीन सालों से देश में राजनीतिक मुद्दा भी बना रहा है। ऐसे में अब जब अंबाला एयरबेस पर इसकी लैंडिंग होनी है, तो सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। बेस के आसपास धारा 144 लगा दी गई है, साथ ही आधिकारिक फोटोग्राफी के अलावा किसी तरह की फोटोग्राफी पर रोक है।
The Birds have entered the Indian airspace..Happy Landing in Ambala! @IAF_MCC pic.twitter.com/dh35pMDyYi
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) July 29, 2020
हालांकि, सिर्फ अंबाला ही नहीं बल्कि राजस्थान के जोधपुर में भी तैयारियां की जा रही हैं। जिसे बैकअप के तौर पर तैयार किया जा गया है। उत्तर भारत में आज तेज बारिश का अलर्ट है, ऐसे में अगर मौसम की कुछ परेशानी होती है तो राफेल को जोधपुर में उतारा जा सकता है।