बीजेपी व काँग्रेस दोनो सगी बहने, आप से है आम आदमी की उम्मीदें : प्रदीप दुम्का

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: आम आदमी पार्टी ने आगामी 2022 विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते गुरुवार आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल मॉल रोड पैलेस होटल पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के 8 बूथ प्रभारी नियुक्त किए गए।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुम्का ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी दोनो सगी बहने है। कहा इन पार्टियों से जनता का मोह भंग हो गया है, आम आदमी पार्टी से ही आम आदमी की उम्मीदें जुड़ी हुई है। वही केंद्रीय प्रभारी जितेंद्र फुलारा ने कहा कि कोंग्रेस का अब अस्तित्व खत्म हो चुका है और बीजेपी सरकार मोर्चे से फेल साबित हुई है। इसलिए बीजेपी का अब बीजेपी का भी अस्तित्व समाप्त हो रहा है। और आम जनता के सामने आम आदमी पार्टी का सार्थक विकल्प है जिसको जनता 2022 में जित का तोहपा अवश्य देगी।

इस दौरान अन्य आप कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसानों के साथ भी सरकार द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। किसान शांति पूर्वक अपनी बात रख रहे हैं लेकिन उन लाठी बरसाई जा रही है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़को, बिजली पानी के बढ़े हुए बिलों व डामरीकरण में भी बीजेपी सरकार ने मिलावट की है सड़को पर बिछाया डामर एक सप्ताह तक नही चल सका। बिजली पानी का उतना इस्मेमाल नही होता जितना बड़ा हुआ बिल आता है। कहा कि 2022 में आप पार्टी की सरकार बनकर आम आदमी को दिल्ली मॉडल की समस्त सुविधाए उत्तराखंड की जनता को मिलेंगी।

इस दौरान टिक्कू, श्रीकांत, जितेंद्र फुलारा, देवेंद्र लाल, शाकिर अली, महेश चंद्र आर्य, विजय साह, मो बुरहान शान अख्तर, विनोद तिवारी, अमन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।