सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट !

Share your love

देहरादून : महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून लौटने के बाद से ही जहां एक तरफ राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म है। तो वहीं दूसरी तरफ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने कोश्यारी के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की।