रिपोर्ट: सुभाष राणा
टिहरी: जिलाधिकारी के द्वारा नगर निकायों में बनाई गई व्यवस्था प्रत्येक वाणिज्य क्षेत्र के साप्ताहिक बंदी के दिन सेनीटाइज करने के निर्देशों के तहत पालिका चंबा द्वारा इसका निरंतर पालन करते हुए आज भी पूरे पालिका के वाणिज्य छेत्र को सुबह से ही सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य में पालिका के सफाई निरिक्षण राजवीर पवार पर ओम प्रकाश तिवारी पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल गब्बर सिंह बिष्ट और कई पर्यावरण मित्र सम्मिलित हुए। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि पालिका चंबा एक साथ कोराना और डेंगू के खिलाफ अभियान चलाए हुए है जो निरंतर जारी रहेगा।