रिपोर्ट: राजीव चावला
उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के बॉर्डर पर बने सेंट्रल मेडिकल एंड अर्थमैटिक प्लांट (सीमैप) के परिसर में एक हाथी की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर आनन फानन पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
आपको बता दे कि घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के गौला रेंज की है। जहां पर आज सुबह सीमैप के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान खेत में हाथी का शव देखा। जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। फिलहाल हाथी की मौत कैसे हुई इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
हाथी के दोनों दांत भी सुरक्षित है। हालांकि वन विभाग हाथी के मौत के पीछे प्रथम दृष्टया बीमार होने की आशंका जता रहा है फिलहाल डॉक्टरों की टीम मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि टांडा जंगल से लेकर सीने तक हाथियों का एक झुंड अक्सर इस इलाके में रहता है और बताया जा रहा है कि मृतक 8 वर्षीय नर हाथी है।