28 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन
Share your love
मेष-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खासकर मुंह और आंख पर। इसके अलावा कुटुम्बीजनों से न उलझें। किसी के साथ लेन-देन या निवेश न करें। बाकी व्यवसाय, भाग्य और प्रेम अद्भुत चल रहा है। काली वस्तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-उर्जा, सकारात्मक-नकारात्मक दोनों बनी रहेगी। नकारात्मकता का बोलबाला रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। किसी की सलाह से काम करें। प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-अज्ञात भय सताएगा। बाहरी लोगों से परेशानी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। फिर भी सिरदर्द या नेत्र विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-आंख,नाक,गला पर ध्यान दें। परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-सीने में विकार की आशंका है। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ परेशानी में डाल सकती हैं। राजनीतिक कुछ आघात पहुंच सकता है। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ खट्टा-मीठा समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या-पूजा-पाठ में मन लगेगा। अति से बचें। या तो बिल्कुल मन नहीं लगेगा,या खूब मन लगेगा। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे छवि पर ऊंगली उठ सकती हो। स्वास्थ्य ठीकठाक, प्रेम बदलते हुए दौर में, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-रिस्क का समय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से आप भी परेशान हो सकते हैं। कोई भी नई शुरुआत न करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन उदर रोग की परेशानी रहेगी। व्यापार और प्रेम मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
धनु-शत्रु पक्ष परास्त होगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। रुका हुआ काम चलेगा, डिस्टर्बेंस के साथ। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। प्रेम में अनबन दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई रिस्क न लें। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-सीने में विकार की आशंका है। मां के स्वाथ्य पर ध्यान दें। घर में थोड़ा नकारात्मक उर्जा का संचार रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे आप। मां काली की शरण में बने रहें।
मीन-अपने कार्यक्षेत्र में गलत लोगों का सहयोग न लें। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। किसी भी तरह की कोई नाक, कान,गला की परेशानी आपको न हो। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com