4 दिसंबर राशिफल: वृष राशि वालें वाणी पर संयम रखें, जाने अन्य राशियों के हाल

Share your love

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई बहन से मतभेद हो सकते हंै। वाणी पर संयम रखें, जबकि पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।

तुला: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति तनाव पूर्ण होगी। किसी अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से सहयोग मिलेगा। व्यावासायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संयम से काम लेना हितकर होगा।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संयम बरतें।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।