देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लेह
Share your love
लेह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाना के साथ लेह पहुंचे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। तीनों वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थिति का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह का दौरा किया था और सैनिकों का हौसला बढ़ाया था।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह के लिए आज सुबह रवाना हुए। भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कई बार दिल्ली में सेना प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक करके बॉर्डर पर हालात का जायजा ले चुके हैं।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh leaves for Leh on a two-day visit to Ladakh and Jammu&Kashmir. He is being accompanied by Chief of Defence Staff General Bipin Rawat and Army Chief General Manoj Mukund Naravane. He will visit Ladakh today and Srinagar tomorrow. pic.twitter.com/sc3tzLOJn3
— ANI (@ANI) July 17, 2020
बता दें कि गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद जुलाई के पहले हफ्ते में ही राजनाथ सिंह को लेह जाना था, लेकिन तब अचानक उनका दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लेह पहुंच गए थे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com