देहरादून: डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि, जानिए क्यों है घातक

Share your love

देहरादून: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 2260 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 126193 पहुंच गई है। वहीं रविवार को 24 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

इस बीच राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आयी है। देहरादून में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि हुई है। बताया गया है कि इसमें दो सैंपलों में यूके स्ट्रेन और एक में अन्य स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। जानकारी मिली है कि ये सैंपल मार्च महीने में एनसीडीसी दिल्ली जांच के लिए भेजे गए थे।

दून मेडिकल कॉलेज की वीआरडीएल लैब के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. दीपक जुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जो सैंपल भेजे थे उनमें डबल म्यूटेंट वायरस पाया गया है। ये कोरोना का नया स्ट्रेन है। उन्होंने बताया कि यह वायरस सामान्य वायरस से ज्यादा फैलता है। उन्होंने बताया कि नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद लोगों को और अधिक सतर्कता की जरुरत है।