देहरादून: मामूली सी बात पर नेशनल प्लेयर ने युवक पर चलाई गोली, CCTV में कैद हुई घटना
Share your love
देहरादून: देहरादून में यहां दुकान के पास कार सवार युवक को पेशाब करने से टोकना महंगा पड़ गया , आरोपी ने दुकान स्वामी पर फायर झोंक दिया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक Dit यूनिवर्सिटी के पास DUCK STORE दुकानदार ने अपनी दुकान के पास कार सवार को (लघुशंका) पेशाब करने पर टोका तो आरोपित ने दुकानदार पर पिस्तौल से फायर झोंक दिया। बताया गया कि यहां पर पुनीत की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवक कार से उतरा और उनकी दुकान के बाहर पेशाब करने लगा।
पुनीत ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने पुनीत पर पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली पुनीत के पेट मे लगी है। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया था। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें सामने आई है।
आपको बता दें कि आरोपी नेशनल प्लयेर है। जबकि नितिन कुमार के नाम का आरोपी पकड़ा गया है जो कि आईआरबी 2nd में सिपाही है और 2016 से गयाब चल रहा है। आरोपी नेशनल प्लेयर वॉलीबॉल का है। जो स्पोर्ट्स से आईआरबी में नियुक्त हुआ था।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com