देहरादून: 1610 नशीले कैप्सूल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Share your love
रिपोर्ट: करन सहगल
देहरादून: पटेल नगर थाने से जानकारी प्राप्त हुई कि प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर द्वारा समस्त चौकी प्रभारियों के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु टीमें गठित की गई थी, जिस पर एक पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि मेंं अभियुक्त आशिक पुत्र यामीन, निवासी कुएं के पास, माजरा, पटेलनगर, देहरादून को 1610 नशीली कैप्सूल के साथ अवैध रूप से बेचते हुए पकड़ा गया। जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त आशिक की उम्र 35 वर्ष है।
गठित पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, उप निरीक्षक नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार, उप निरीक्षक मनोज भट्ट, कांस्टेबल 203 जीतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 613 आशीष नेगी व कांस्टेबल 969 नितिन सैनी शामिल थे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com