देहरादून: महिला से लूट करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Share your love
देहरादून: 24 जनवरी को मीना देवी पत्नी किशन सिंह निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी ने थाना को सूचना दी कि 18 जनवरी को मैं टिहरी हाउस के पास से अपने घर जा रही थी, की पीछे से आ कर दो स्कूटी सवार लड़कों ने मेरा पर्स छीन लिया। जिसके अंदर मेरा मोबाइल फोन व ₹ 30000 रखे थे।
वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नेहरुकोलोनी द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। सोमवार को गठित टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त गण…
1- अनमोल पुत्र नवीन कुमार निवासी बोराडी नई टिहरी हाल सिद्ध विहार नेहरू ग्राम रायपुर
2- साहिल अली पुत्र इस्तकार निवासी बौरारी न्यू टेहरी हाल वैभव बिहार, नवादा नेहरू कॉलोनी
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com