दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या के विरोध मे प्रदर्शन

Share your love

रिपोर्ट: वेद प्रकाश यादव

किच्छा: ऊधमसिंह नगर के किच्छा मे उत्तरांचल यूथ मुस्लिम मोर्चा के कुमाऊं मंडलाध्यक्ष दानिश इक़बाल अहमद के नेतृत्व मे दिल्ली मे मुस्लिम महिला पुलिस कर्मी की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के विरोध मे कैंडल मार्च निकल कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुमाऊं मंडलाध्यक्ष दानिश इक़बाल अहमद एवं जावेद मलिक ने संयुक्त रूप से कहा कि देश की राजधानी मे महिला पुलिस कर्मी के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन उसके बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है। अगर जल्द ही दिल्ली पुलिस मुस्लिम महिला पुलिस कर्मी के साथ गैगरेप करने एवं हत्यारों करने वालों को गिरफ्तार नही करती हैं तो हमें उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पडेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि महिलाओं से जुडें मामले पर कठोर कानून बनाया जाए ताकि इस तक की घटनाओं पर अंकुश लग सके।वही इसके उपरांत प्रदर्शन करने वालों ने मुस्लिम महिला पुलिस कर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए उसकी आत्मा की शान्ति की दुआ करी।