मास्क व सेनेटाइजर का किया वितरण, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील…

Share your love

रिपोर्ट: सुशील कुमार झा

लंढौरा: नगर पंचायत लंढौरा अध्यक्ष सहजाद खान के पुत्र सहादत सहजाद खान ने शुक्रवार को कस्बे में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की।

शुक्रवार को सहादत सहजाद खान ने मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने बाइक सवार, रिक्शा चालक को रोक- रोक कर मास्क व सैनिटाइजर दिया तथा उसका इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने राहगीरों को भी मास्क का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि लोगों को शारीरिक दूरी नियम का पालन करना चाहिए। सावधानी बरत कर ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा क़ानून का पालन करना हर व्यति का फर्ज है। साथ ही बाजार खुलने व बंद का समय जो प्रशासन ने दिया है। सभी कस्बेवासियों को उसका पालन कर चाहिए वही देश मे अमन शांति की दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *