Lokjan Today(देहरादून): अपना पदभार संभालते ही जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने आज जनता दरबार मे 19 फरियादियों ने फरियाद लगाई। डीएम के जनता दरबार मे शिक्षा, पशुपालन व तहसील से सम्बंधित मामले सबसे ज्यादा सामने आए।
जिलाधिकारी ने महीने के पहले सोमवार को जनता दरबार लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले जनता दरबार मे शिकायतों का रिवीजन किया जाएगा। उसके बाद अगली शिकायतें सुनी जाएगी। डीएम अधिकारियों को समय से शिकायतों का निवारण करने की भी नसीहत दी।