“मिशन हौसला” के चलते कोतवाली नगर पुलिस ने असहाय लोगों की मदद के लिये अनोखी मिसाल की पेश, खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज ने स्वयं खाना बना वितरित किया, वीडियो आया सामने
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
इस समय सारा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है । ऐसे में मित्र पुलिस अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन के लिए सदैव तत्पर है। कल एक अनोखा वीडियो सामने आया जिसमें कोतवाली नगर अंतर्गत खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी व उनकी टीम स्वयं खाना बनाते नजर आए ।
“लोकजन टुडे” से बातचीत में उन्होंने बताया कि खुड़बुड़ा में 50-60 गरीब असहाय लोग हैं जिनके द्वारा पका हुआ भोजन मांगा जा रहा है । चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज तिवारी व उनकी टीम ने खाना बनाने के लिए सारे जरूरी सामान की व्यवस्था कर स्वयं खाना बनाया व ज़रूरतमंद लोगों में वितरित किया । उनके द्वारा यह भी बताया गया कि दून पुलिस बुरी से बुरी परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़ी थी और आगे भी सदैव तत्पर है ।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com