रिपोर्ट: मुकेश बछेती
पौड़ी: पौड़ी पालिका की बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहते है, अब पालिका पौड़ी की महिला सभासद अनीता रावत ने पालिका पर सवाल उठाए हैं। महिला सभासद ने बताया कि अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बीच सामंजस्य नहीं है। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। पालिका में छोटे कार्य भी नहीं हो रहे हैं, जिससे अव्यवस्थाओं का माहौल है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है,शहर की नालियां चौक है।
वहीं पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने महिला सभासद के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि पालिका पूरे सामंजस्य के साथ कार्य कर रही है। आज महिला सभासद अनीता रावत पालिका में फैली अव्यवस्थाओं पर जमकर बरशी। अनीता रावत ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई सहित उनके वार्ड में कार्य न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने उन्हें अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखने को कहा।
अनीता रावत ने कहा कि पालिका की ओर से कई माह पूर्व कूड़ेदान खरीदे गए हैं, लेकिन इन्हें अभी तक शहर में नहीं लगाया गया है। जिससे कई स्थानों पर कूड़ा सड़क पर बिखर रहा है। अनीता रावत ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय व पालिका अध्यक्ष के बीच सामंजस्य न होने का आरोप भी लगाया। कहा कि सभासदों को अपने कार्यो के लिए अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगवाए जाते हैं। सभासद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बीच झूल रहे हैं। कहा कि शहर की सभी नालियां चौक हैं। गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के समक्ष भी अनीता रावत ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। अनीता ने उनके वार्ड में कार्य न होने, नालियों की सफाई न होने सहित कई अन्य बातों पर आक्रोश जताया। कहा कि हर बोर्ड बैठक में समस्याएं रखी जाती हैं, लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।वहीं पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि पालिका व्यवस्थित रूप से कार्य कर रही है। बेनाम ने अनीता के आरोपों को बेबुनियाद बताया।