अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल शिवप्रसाद खाली के स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई
Share your love
रिपोर्ट:मुकेश बछेती
पौड़ी: आज अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल शिवप्रसाद खाली के स्थानांतरण होने पर शिक्षा संकुल पौड़ी द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर निदेशक गढ़वाल रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की समारोह में भूरी भूरी प्रशंसा की गई। शिव प्रसाद खाली जो कि वर्तमान में निदेशक संस्कृत शिक्षा के पद पर भी कार्य कर रहे हैं , उनका स्थानांतरण अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा के पद पर हुआ है, साथ ही उन्हें अपर निदेशक मुख्यालय प्राथमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आज पौड़ी पहुंचने पर शिक्षा संकुल पौड़ी द्वारा खाली के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गढ़वाल मंडल अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पौड़ी कुंवर सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही lसमारोह में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि स्थानान्तरण के फलस्वरुप मुख्यालय पहुंचने पर खाली का सहयोग लगातार गढ़वाल मंडल को मिलता रहेगा
अपने विदाई भाषण में शिवप्रसाद खाली ने कहा कि अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा के 5 वर्षों का कार्यकाल उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहा रहा है। कार्यक्रम का संचालन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन के गढ़वाल मंडलीय महासचिव सीताराम पोखरियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत मिनिस्ट्रियल संगठन के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, सहित बड़ी संख्या में शिक्षा संकुल के कर्मचारी एवम अधिकारी मौजूद थे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com