मिसाल: 11 वर्ष पूर्व गुजरा पति, चार बच्चों की आई जिमेदारी, हिम्मत हारने के बजाए कंधों पर रखा हल
Share your love
रिपोर्ट: मुकेश बछेती
पौड़ी: राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उपजाऊ कृषिभूमि को छोड़कर पलायन करते लोगों से खाली गांवों में यदि उसी बंजर हो चुकी भूमि को कोई महिला उपजाऊ बनाती दिखे तो ताज्जुब होना लाजिमी है।
इसका उदाहरण है कौशल्या देवी नाम की वो महिला जो कई गांवों की बंजर खेतों को अपने अकेले दम पर अपने बैलों की जोड़ी और हल से उपजाऊ बनाने पर लगी हैं।कंधे पर भारी भरकम हल रखकर खेतों में जाते हुए और खेतों में अपने बैलों की जोड़ी के साथ बंजर खेतों को हल से जोतते हुए। स्क्रीन पर दिखती जीवटता की मिसाल है 42 वर्षीय कौशल्या देवी। मजबूत हौसलों वाली कौशल्या देवी के 11 वर्ष पूर्व जब पति गुजरे तो चार बच्चों का जिम्मा भी उनके कंधों पर आ गया। ऐसे वक्त में टूटकर रोने के बजाय उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने 4 बच्चों की परवरिश के लिये कंधे पर हल रख परिवार पालने का बीड़ा उठाया और आज वो कई गांवों के बंजर खेतों में हल लगाकर उन्हें उपजाऊ बना रही हैं। समाज की चुनौतियां उनके सामने भी थीं लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की।
कोट ब्लाक के कठूड़ गांववासी कौशल्या देवी सुबह 4 बजे घर से निकलती हैं तो रात 9 बजे तक अपने बच्चों के पास घर पहुंच पाती हैं। नियमपसंद कौशल्या देवी की ईमानदारी, जुनून और मेहनत के चलते कई गांवों में ग्रामीण अपने खेतों को जोतने के उन्हें बुलाते तो हैं लेकिन चाहकर भी सब जगह नहीं जा पातीं। अपने बैलों पर हल रख खेतों खेतों को जोतती कौशल्या का ईशारा बैल भी बखूबी समझते हैं। जब वे खेत नहीं जोत रही होती हैं तो गांवों में मजदूरी करती हैं। टूटेफूटे घर में रहकर कड़ी मेहनतपेशा कौशल्या देवी की हर कोई सराहना भी करता है।
खास बात यह भी है कि कौशल्या देवी के काम से लोग इतने खुश हैं कि वो अपने बंजर खेतों में मशीन के बजाय उनके हल से अपने खेत जोतवाना चाहते हैं। थोड़े पैसों के लिए अपनी मिट्टी, गांव के सुकून, साफ हवा और उपजाऊ भूमि को छोड़ मैदानी शहरों में केवल रोजगार के नाम पर पलायन करती युवा पीढ़ी के लिए 15 से 20 हजार रूपये महीना कमाने वाली और हलधर के नाम से प्रसिद्ध कौशल्या देवी एक बड़ा उदाहरण हैं। जो अपनी मिट्टी में रहकर ही अपने साथ अन्य लोगों के बेकार समझे जा रहे बंजर खेतों को न केवल सरसब्ज कर रही हैं बल्कि जीवन जीने का उदाहरण भी पेश कर रही हैं।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com