रामनगर: रामनगर प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में पिरूमदारा चौकी इंचार्ज कविन्द्र शर्मा व कॉन्स्टेबल महबूब अली ने हलदुआ पुलिस चेक पोस्ट के पास से गूलर घट्टी रामनगर निवासी विशाल सैनी को मुखबिर की सूचना पर 35 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है।
रामनगर में पिछले काफी समय से नशे का कारोबार फल फूल रहा है, जिसकी कड़ी को तोड़ते हुए पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर स्मैक कारोबारीयो को धर दबोचा है। इन नशे के सौदागरों को पकड़ने में कॉन्स्टेबल महबूब अली की अहम भूमिका रही है। इससे पूर्व में भी वो ऐसे लोगो को पकड़कर जेल भिजवा चुके है। बताते चले कि आज उनका जन्मदिन भी है और वो कल देर शाम से ही इस कार्य मे जुट गए थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
