28 फरवरी राशिफल: तुला और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानें अन्य का हाल
Share your love
मेष-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इतिहास, पुरातत्व से जुड़े लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार भी आपका सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-कलह से बचें। सीने में विकार की आशंका है। रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
मिथुन-यदि किसी नई योजना पर काम करना चाहते हैं। शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दें। अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम अच्छा चल रहा है। तांबे की बनी हुई कोई वस्तु दान करें। अच्छा रहेगा।
कर्क-धन का आवक बना रहेगा। कुटुम्बीजनों से मेल-मिलाप चलेगा। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। आज के दिन किसी को रुपए-पैसे न दें। नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। नीरसता, नकारात्मकता बनी हुई है। ध्यान दें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-बहुत अच्छा समय है, हर दृष्टिकोण से। शुभ समय है लेकिन बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मन थोड़ा परेशान रहेगा। कुछ न कुछ ऐसी चीजें हो जाएंगी जिनकी वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सही है। काल्पनिक चीजों और खर्च को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। शनिदेव की अराध्ना करते रहें।
तुला-मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा में लाभ का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक धन में कुछ इजाफा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। पैतृक धन में कुछ इजाफा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
धनु-भाग्यवश कुछ लाभ हो सकता है। कर्म करते रहें। प्रेम और व्यापार में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि कोई बड़ी दिक्कत की बात नहीं दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
मकर-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम में नजदीकियां बढ़ेंगी। अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। कोई समस्या की बात नहीं है। सूर्यदेव को जल दें।
मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। तांबे की बनी कोई वस्तु पास रखें। अच्छा रहेगा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com