पहले आईएएस और अब आईएफएस अधिकारियों पर हो गया मुकदमा

Share your love

देहरादून

बड़ी खबर

फारेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स की बढ़ी मुश्किलें।
वन विभाग के अधिकारियों पर हल्द्वानी विजिलेंस ने किया मुकदमा दर्ज।
फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी किशन चंद एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ हल्द्वानी में विजिलेंस ने किया अभियोग पंजीकृत।
पाखरो रेंज में हुए भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताएं, पेड़ों का अवैध कटान मामले में विजिलेंस में हल्द्वानी में किया मुकदमा दर्ज।

हल्द्वानी विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज।
IPC 420,466,467 और वन संरक्षण अधिनियम के तहत फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा हुआ दर्ज।
फारेस्ट ऑफिसर किशन चंद के अलावा अन्य कई अधिकारियों पर कसा जायेगा विजिलेंस विभाग द्वारा शिकंजा।

भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व आईएएस रामविलास यादव के बाद फॉरेस्ट अधिकारियों पर विजिलेंस की गाज।
विजिलेंस ने अन्य अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की।