EPFO खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, खत्म हुई ये बड़ी परेशानी
Share your love
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारकों की एक बहुत बड़ी परेशानी आसान कर दी है। अब खाताधारक नौकरी बदलने पर खुद ही ‘डेट ऑफ एग्जिट’ (Date of Exit) को ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। आपको बता दें कि पहले जानकारी अपडेट करने का अधिकार कंपनी के पास होता था और इससे खाताधारकों को PF खाता अपडेट कराने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था।
दरअसल जब तक कर्मचारी उसी कंपनी में नौकरी करता है तब तक तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब कर्मचारी नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में चला जाता है तो ज्यादातर मामलों में पुरानी कंपनी जानकारी अपडेट करने में कर्मचारी की कोई मदद नहीं करती हैं। कर्मचारियों की इस परेशानी को अब मोदी सरकार ने हल कर दिया है। डेट ऑफ एग्जिट’ (Date of Exit)को अपडेट करने का अधिकार अब खाताधारक को ही दे दिया गया है।
कैसे करना होगा
PF के खाताधारक सबसे पहले पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर यूएएन और पासवर्ड देकर लॉग इन करें। लॉग इन होने पर मैनेज पर जाएं और मार्क एग्जिट पर क्लिक करें। इसके बाद सेलेक्ट इंप्लॉयमेंट से पीएफ अकाउंट नंबर को सेलेक्ट करें। अब डेट ऑफ एग्जिट और रीजन ऑफ एग्जिट पर क्लिक करें। फिर रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आये हुए ओटीपी को दर्ज करें। अब चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपडेट पर क्लिक करें और ओके पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका डेट ऑफ एग्जिट अपडेट हो जायेगा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com